सऊदी अरब और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में दिखाने की कोशिश की जाती है कि वहां कोड़े मारने की सजा खत्म हो गई है. लेकिन इस्लामी कानून के तहत शादी के बाहर यौन संबंध जैसे मामलों में यह सजा अब भी दी जा सकती है. ऐसे मामलों के फैसले सार्वजनिक नहीं होते, इसलिए यह पता नहीं है कि कितनी बार यह सजा दी जा रही है.