BREAKING NEWS | साहित्य, प्रशासन व मीडिया जगत से बड़ी ख़बर

फरीदाबाद | दिनांक: 25 अक्टूबर 2026 | रिपोर्टर: करन त्यागी

प्रशासनिक व्यवस्था, साहित्य और प्रबुद्ध पाठकों के लिए बड़ी ख़बर!

वर्तमान दौर में जब कार्यालयों से लेकर व्यवस्था के गलियारों तक चापलूसी, षड्यंत्र, अनैतिक पदोन्नति और भ्रष्ट गठजोड़ का बोलबाला है, तब सत्ता और तंत्र के असली चेहरे को बेपर्दा करता एक ऐतिहासिक व्यंग्य दस्तावेज़ सामने आ रहा है। ‘शब्दाहुति प्रकाशन’ के तत्वावधान में नरेन्द्र त्यागी के संपादन में तैयार बहुप्रतीक्षित पुस्तक ‘फेंकचिल्ली के किस्से’ बहुत जल्द पाठकों के समक्ष प्रस्तुत होने जा रही है।

BREAKING NEWS | साहित्य, प्रशासन व मीडिया जगत से बड़ी ख़बर

यह पुस्तक भ्रष्ट तंत्र की सच्ची कहानियों पर आधारित ऐसे कारनामों का संकलन है, जिसमें बिना चेहरे के आकाओं, कठपुतली बने मातहतों और प्रमोशन पाने के लिए अपने ज़मीर का सौदा करने वाले किरदारों की हकीकत को तीखे व्यंग्य के जरिए उजागर किया गया है।

संपादन: नरेन्द्र त्यागी

प्रकाशन: शब्दाहुति प्रकाशन

पुस्तक की प्रमुख विशेषताएँ व मुख्य बिंदु:

  • भ्रष्ट तंत्र की सच्ची कहानियों पर आधारित:दफ्तरों और संस्थाओं के भीतर चलने वाले उस बदबूदार खेल का प्रामाणिक दस्तावेज़, जहाँ नियम-कायदों को ताक पर रखकर निजी स्वार्थों की पूर्ति की जाती है।
  • कठपुतली किरदारों और चाटुकारिता का पर्दाफ़ाश:‘लफंगा कालिख’ जैसे बिना सिर वाले आकाओं के इशारों पर नाचने वाले कारिंदे—जो प्रमोशन पाने के लिए ‘कुछ भी करने’ और ‘उलटे तक होने’ को तैयार हैं—उनकी दोहरी मानसिकता पर सीधा प्रहार।
  • ‘420 / आगंतुक’ और साज़िशों का खुलासा:दूसरों के कंधों पर बंदूक रखकर चलाने वाले धूर्त गिरोहों, फाइलों के हेरफेर और व्यवस्था को लूटने वाले पाखंडी चेहरों का बेबाक, चुटीला और तथ्यपरक विश्लेषण।

“एक ऐसा दौर, जहाँ योग्यता की जगह चापलूसी ने ले ली और पद पाने के लिए आत्मसम्मान गिरवी रखना आम हो गया, वहाँ ‘फेंकचिल्ली के किस्से’ तंत्र के मुखौटों को नोचकर सच का आइना दिखाने का एक अदम्य और निर्भीक ऐलान है!”

फ़ोन / व्हाट्सएप: +91-9990753336

ईमेल: TCstudio2010@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *